Skip to content

गणित क्यों पढ़ें?

read-maths-excelcollegeindia

Why-read-maths

 

हर किसी को विषय के तौर पर गणित का खूब अध्ययन करना चाहिये|
कुछ रोचक बातें –

1. दुनिया का कठिन से कठिन संबंध गणित की भाषा में व्यक्त किया जा सकता है| गणित की भाषा में कुछ भी अकथ्य नहीं है|

2. गणित एक ऐसा विषय है जो हमें बचपन से ही ये सिखा सकता है कि किसी भी समस्या को हल करने के एक से अधिक तरीके होते हैं और हर सही तरीका समान उत्तर / हल की प्राप्ति करता है|

3. गणित हमें व्यवस्थित होना सिखाती है|

4. गणित हमें सिखाता है कि नकारात्मकता भी सकारात्मकता का मूल हो सकती है| ( – और – का संयोग + की उत्पत्ति करता है)

5. गणित हमें चिंतनशील बनाता है (बिना किसी पूर्वाग्रह के)

6. भौतिक शास्त्र सीखने के लिए तो गणित ही भूमि का काम करता है| गणित के आधार पर खड़े होकर, गणित के ही बनाये सूत्रों को प्रयोग करके भौतिक का ज्ञान प्राप्त हो सकता है|

7. उचित स्थान का महत्त्व भी गणित ही सिखाता है| यह सभी जानते हैं कि शून्य किसी अंक के दायें हो और बायें हो तो कितना अधिक अंतर पड़ता है|